दोस्तों जैसा की आपने मेरी पिछली पोस्ट में झारखण्ड के कुछ खूबसूरत वाटर फाल्स के बारे में पढ़ा , आज में फिर आपको झारखण्ड के कुछ खूबसूरत वाटर फाल्स के बारे में बताऊंगा। तो चलिए शुरू करते है।
और पढ़े – झारखण्ड के वाटर फाल्स पार्ट -1
- पंचघाघ फॉल
- हिरणी फॉल
- सीता फॉल
पंचघाघ फॉल
रांची से 40 किमी दूर कुंती के पास हरियाली के बीच स्थित पंच घाघ एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है।
वास्तव में यह पांच झरनों का एक समूह है, जिसे देहाती भाषा में पंच घाघ कहा जाता है। यहां पर “बनई नदी” विभाजित होकर पांच झरनों में बंट जाती है। सीमेंट से बने पैदल रास्तों के जरिए हर झरना एक दूसरे से जुड़ा हुआ ह। यह झरना हुंडरू या दसम फॉल्स की तरह ऊंचा नहीं है, लेकिन फॉल्स के आसपास का विस्तृत क्षेत्र बहुत ही आकर्षक है जो एक उत्कृष्ट पिकनिक स्थल के रूप में दिखाई देता है।
इन जंगलों में साल , बांस, और पलास के जंगल हैं। जंगल मुख्य जलधारा के आसपास 1 से 2 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और लोग वहां खाना बनाते हैं और खाते हैं। इतना व्यापक जंगल क्षेत्र झारखंड के अन्य फाल्स के आस-पास उपलब्ध नहीं है।ज्यादातर लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए यहां पहुंचते हैं। झरने के आसपास प्राकृतिक सुंदरता इसे और अधिक सुंदर और शांतिपूर्ण बनाती है।
हिरणी फॉल
हिरणी फॉल एक ऐसा फॉल जिसके बारे में लोगो को ज्यादा नहीं पता है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से 68 किमी उत्तर की और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 किनारे सारण्डा के जंगलों में ही एक रमणीय जल प्रपात है हिरनी।
रामगढ नदी जब इन पहाड़ों से गिरती है तब हिरनी फाल्स का निर्माण होता है। मुख्य सड़क से आधे किलोमीटर अंदर जाने पर मुख्य द्वार है जहाँ आजकल फॉल देखने के लिए झारखण्ड पर्यटन विभाग द्वारा पांच रूपये के टिकट भी लिए जाने लगे हैं। अंदर प्रवेश करते ही सैकड़ों लोग पिकनिक मानते हुए और नाचते गाते दिखाई पड़ जाते हैं। और इस दृश्य के मध्य में 121 फ़ीट ऊंचाई से गिरती हुई जलधारा दिखाई देती है। पहाड़ी के ऊपर जाने के लिए सीढ़ियाँ बनीं हुई हैं जहाँ से आप नदी का मार्ग देख सकते हैं, साथ ही एक व्यू पॉइंट भी बनाया गया है। वैसे बाकी मौसम में यहाँ भीड़ नदारत ही रहती है। जनवरी के महीने में यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होती है। जबकि झरने के बाहरी इलाकों में उतनी भीड़ नहीं होती है। सीढियों से चढ़कर झरने के ऊपर से नीचे का दृश्य तो और भी रूमानी लगता है। तो दोस्तों ऐसा है हिरणी फॉल का मनमोहक दृस्य
सीता फॉल
सीता फॉल रांची से 45 किलोमीटर दूर स्तिथ है। ये फॉल देखने में बहुत खूबसूरत है। यहां 170 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता हैं।इस फॉल का नाम माँ सीता के नाम पे पड़ा है।
इस फॉल में सुविधा की कमी है , सुविधा के नाम पे पेयजल और बाथरूम की सुविधा है। इसके अलावा यहाँ पार्किंग की ,रहने की सुविधा अभी नहीं है। इसके बगल के जंगल में जाने की मनाही है। ये फॉल अभी विकसित हो रहा है ,इस फॉल लगभग 5 किलोमीटर दूर गौतमधारा फॉल भी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।